Tuesday, September 25, 2012

I love you


  • I LOVE YOU
    तीन शब्द, 
    कहते ही जैसे 
    सारी कायनात से जूझ लेने की ताकत आ जाती है....

    मन, 
    खुद को, 
    शीरी फरहाद 
    लैला मजनू सा सोच 
    रोमांचित हो उठता हैं....

    प्यार इतना आम होता  
    कहीं भी कभी भी किसी को 
    हो सकता 
    तो इसमें कुछ खास ही क्यूँ होता....

    प्यार की दुहाई देना और जीना दो बातें हैं....

    facebook twitter living relationship 
    के जमाने में
    I Love You में 
    'I' पहले you बाद में है,  

    Do You Love ME में
    'Me' बाद में जरूर है पर 
    जोर उसी पर है....

    वर्चस्व की स्पर्धा में 
    सम्मान त्याग क्षृद्धा 
  •   जिनके कारण प्यार प्यार होता था 
      कल की बातें हो कर रह गये हैं....















  • No comments:

    Post a Comment